अस्थाई पार्किंगों में पर्यटकों के वाहनों को रोककर शटल से नैनीताल भेजा
नैनीताल। साप्ताहंत के मौके पर नैनीताल में शनिवार को सैलानियों की खासी भीड़ नजर आई। सुबह से ही भारी संख्या में सैलानियों की आवक से नगर के सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए। जिसके बाद पुलिस को अस्थाई पार्किंगों में वाहनों को रोककर शटल से सैलानियों को नैनीताल भेजा। जिसके चलते नैनीताल शहर के अंदर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रही।
साप्ताहंत के मौके पर शुक्रवार की शाम से ही नैनीताल में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। वहीं शनिवार की सुबह से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के बाद नगर के पार्किंग स्थल भी पैक हो गए। जिसके पुलिस ने अस्थाई पार्किंगों पर ही पर्यटकों के वाहनों को रोक दिए। जहां से होटलों की बुकिंग देखकर ही पर्यटकों के वाहनों को नगर में प्रवेश दिया गया। जिसके चलते पूूरे दिन शहर की सड़कों में यातायात व्यवस्था सही रही। न तो शहर में जाम लगा न ही सड़कों में पर्यटकों ने वाहन पार्क किए। इधर दोपहर तक शहर के पंतपार्क, चाट बाजार व मालरोड में सैलानियों का तांता लगा रहा। पूरे दिन नैनीझील में भी सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। वहीं बारापत्थर में घुड़सवारी के लिए भी सैकड़ों पर्यटक पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि शनिवार को जू में 1000, वाटरफॉल में 926 व बौटनीककल गार्डन में 268 पर्यटक पहुंचे हैं। इसके अलावा अन्य पर्यटक स्थलों में भी पर्यटकों का तांता लगा रहा।












