जनाधिकार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप दुमका तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने अम्तुल पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया

नैनीताल l जनाधिकार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार दुम्का , उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली, मोर्चा के सदस्य हरीश बिष्ट, विजय शाह, आदि ने आज 4 वर्षों से अपने अधिकारो की लड़ाई लड़ रहे, अमुतल पब्लिक स्कूल के पूर्व कर्मचारियों के बीच पहुँचकर उनके द्वारा किये जा रहे संघर्ष का पूर्ण समर्थन किया है l
ज्ञात रहे पिछले 4 वर्षों से अमुतल पब्लिक स्कूल के कर्मचारी अपने देयको के भुगतान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, पर आजतक स्कूल के मालिक द्वारा इन 30 कर्मचारियों की कोई सुध तक नहीं ली गई है, आज इन कर्मचारियों की हालत इतनी दयनीय हो गई है, कि उनके सामने रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया, रोजगार ना होने के कारण कर्मचारियों ने बताया कि जैसे जैसे वह अपने परिवारों का भरणपोषण कर रहे, पर आजतक उनकी न्यायपूर्ण मांगो की स्कूल के मालिक और मैनजमेंट द्वारा अनदेखी की जाती रही है, लेबर कोर्ट में मामला लटका पड़ा है,
प्रदीप कुमार दुम्का, शाकिर अली, हरीश बिष्ट, विजय शाह ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की इस दयनीय स्थिति को देखते हुए उनके प्रकरण पर हस्तक्षेप करते हुए उनको न्याय दिलाया जाये
इस दौरान कर्मचारी लाल सिहं नेगी, राजेश चन्द्र, जगदीश कांडपाल, महेश कुमार, गोविन्द लाल, मोहम्मद जफर, मोहन कुमार, सुभाष चंद्र, सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे l












