नशेड़ियों का आतंक- स्कूल के प्रांगण में करते हैं नशा- मुख्य गेट से भीतर डाल देते हैं ,नशीली चीजें- पुलिस की गश्त नहीं होने से भय में रहता है स्टाफ व बच्चे
नैनीताल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज मल्लीताल स्थित स्कूल स्टाफ के साथ ही नन्हे बच्चे भी परेशान हैं स्कूल बंद होते ही नशेड़ी इसके आसपास मंडराने लगते हैं। गेट के पास ही नशा करते हैं ,और गेट से ही नशे की सामग्री अंदर डाल देते हैं।नशेड़ी स्कूल बंद होने के बाद गेट के पास आते हैं, लेकिन उनकी संदिग्ध गतिविधियां दिन से ही शुरु हो जाती हैं, और उस पर नशीली सामग्री से कहीं न कहीं मासूम बचपन भी प्रभावित हो रहा है।
इतना ही नहीं ये नशेड़ी स्कूल के मुख्य गेट के अंदर नशीली चीजों को डाल देते हैं, साथ ही स्कूल के भोजनालय के पास टॉयलेट व गंदगी भी करते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई का कीमती समय गंदगी साफ करने में बीत जाता है। नशेड़ियों की ऐसी हरकतों से बच्चों सहित अध्यापकों में असंतोष का माहौल है। पुलिस द्वारा गस्त न करने के कारण नशेड़ीयों के हौसले भी बुलंद है l












