गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल में अध्यनरत विद्युत अभियांत्रिकी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा 133 kv उपकेंद्र मेहरागांव, भीमताल में औद्योगिक भ्रमण किया गया

नैनीताल l गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल में अध्यनरत विद्युत अभियांत्रिकी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा 133 kv उपकेंद्र मेहरागांव, भीमताल में औद्योगिक भ्रमण किया गया । जिसमे छात्र छात्राओं को भगवती आर्या एवं संजय कश्यप जी (कनिष्ठ अभियंता) द्वारा यार्ड की जानकारी दी गई जिसमे लाइन अरेस्टर, करेंट ट्रांसफार्मर एवं पोटेंशियल ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी दी गई । भ्रमण के दौरान छात्र छात्राएं भरपूर उत्साह से ओत प्रोत दिखे और अपनी तकनीकी जिज्ञासा के फलस्वरूप प्रश्न पूछते रहे जिसका उपस्थित अधिकारियों ने रोचक एवम प्रभावी रूप से उत्तर देकर समाधान किया। भ्रमण के पश्चात संस्था स्टॉफ और छात्रों ने यार्ड के समस्त स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा रोचक और तकनीकी सूचनाओं से भरपूर भ्रमण आयोजित करवाने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री सुभाष पांडे (कर्मशाला अनुदेशक) , श्री कमल किशोर (कर्मशाला अनुदेशक), श्रीमती प्रतिभा आर्या (व्याख्याता, भौतिकी) एवं श्री गिरधारी (लैब अनुचर) संस्थागत 131 छात्र छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।