हरेला पर्व पर भाजपा उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ ने किया वृहद वृक्षारोपण अभियान का आह्वान

नैनीताल।। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा हरेला पर्व के पावन अवसर पर 16 से 31 जुलाई, 2026 तक प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में वृहद वृक्षारोपण पखवाड़ा आयोजित किए जाने का आह्वान किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करना है।

इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक कमल के. पाण्डेय ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में शिक्षक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन -

कमल के. पाण्डेय ने प्रदेश के सभी शिक्षक साथियों, शिक्षा संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है।

यह भी पढ़ें 👉  अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकासखण्ड के स्कूलों का निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया

उन्होंने बताया कि शिक्षक प्रकोष्ठ के माध्यम से विभिन्न जनपदों में स्थानीय इकाइयों के सहयोग से वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता अभियान तथा विद्यार्थियों की सहभागिता से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि हरेला पर्व को जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक पर्यावरणीय जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad