नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन दुकानों पर छापा; 3 सैंपल फेल होने पर केस दर्ज होगा

नैनीताल। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को नैनीताल शहर में सघन अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्र में मिठाई और खाद्य पदार्थों के लगभग एक दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना था।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत तीन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए।
खोया (खुला) मैसर्स अनुपम रेस्टोरेंट, बड़ा बाजार, मल्लीताल
नारियल बर्फी सरस्वती स्वीट हाउस, मल्लीताल व तिल तेलमैसर्स गिरीश लाल शाह, बड़ा बाजार, मल्लीताल सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मल्लीताल स्थित जीजीपी संस एंड फैमिली के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट का खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए रखा पाया गया। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रतिष्ठान के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय (न्याय निर्णायक) में वाद दायर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य प्रतिष्ठान पर भी इसी तरह की कार्रवाई प्रस्तावित है।
अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य एवं अभिहित अधिकारी नैनीताल अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी-नैनीताल सर्किल अभय कुमार सिंह के साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित में मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी खाद्य कारोबारियों को मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की करी समीक्षा बैठक अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश, मंत्री ने प्रदेश भर की नदियों के पुनर्जीवीकरण एवं उपचार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad