नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी एवं त्रिशुली नदी में अचानक आई त्वरित बाढ़ से जन-धन की क्षति के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

नैनीताल, । नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी एवं त्रिशुली नदी में अचानक आई त्वरित बाढ़ से जन-धन की क्षति के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होने बताया कि वर्तमान तक नेपाल में आई उक्त आपदा से जनपद नैनीताल के किसी भी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि जनपद नैनीताल का कोई नागरिक नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित है अथवा इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी साझा करना चाहता है, तो जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल के निम्न माध्यमों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।
उन्होेने कहा कि दूरभाष नम्बर 05942-231181, 231179, 231178 टोल फ्री 1077 तथा मेबाइल 8272080884 एंव ई-मेल [email protected] सम्पर्क कर सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल में रह रहे नैनीताल जनपद के किसी नागरिक के संबंध में बाढ़ से प्रभावित होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचित करें, ताकि आवश्यक सहायता एवं समन्वय की कार्यवाही की जा सके।