पाल कॉलेज एवं आईटीआई हल्द्वानी में एस.आई.आर. के अंतर्गत “शंका समाधान संवाद” एवं स्वीप गतिविधियों का प्रचार-प्रसार

हल्द्वानी, । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने, उनकी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “शंका समाधान संवाद” एवं अन्य स्वीप गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हल्द्वानी एवं आईटीआई हल्द्वानी में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम एवं अन्य स्वीप गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान दोनों संस्थानों में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवा मतदाताओं के मध्य एस.आई.आर. एवं स्वीप गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया तथा युवाओं को इन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन, पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, एस.आई.आर. से संबंधित किसी भी शंका अथवा जिज्ञासा के समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रमों का भी प्रचार-प्रसार किया गया।
दोनों संस्थानों में छात्र-छात्राओं एवं युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वीप गतिविधियों से जुड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से श्री राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती मीनाक्षी कीर्ति, श्रीमती दीपा रैक्वाल एवं श्रीमती लक्ष्मी पाण्डे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












