संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन –


आज़ दिनांक 24अगस्त से संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम प्रारंभ हो गये हैं।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोधच्छात्रों ने मनोभावन श्लोक प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिताओं में अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो लज्जा भट्ट ने की। संस्कृत विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर भट्ट ने कहा कि हमारी भारतीय ज्ञान परम्परा सार्वकालिक एवं सार्वभौमिक रूप से नैतिक मूल्यों के उत्कर्ष को प्रकट करती है। इन सबको जानने के लिए संस्कृत का अध्ययन नितांत आवश्यक है। अतः हम सब भारतीय वासियों को संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर जया तिवारी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुषमा जोशी, डॉ मनोज, डॉ संदीप, भावना राणा, जगदीश, हर्षित जोशी, दीपक पाण्डेय, हिमांशु, काजल, प्रमोद, मीनाक्षी आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पर्यटन विकास को नई गति देने पर जोर, पर्यटन योजनाओं की उपलब्धियां साझा, नैनीताल क्लब में पर्यटन विकास को लेकर पत्रकार वार्ता, पर्यटन क्षेत्र में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad