रक्षाबंधन के पर्व पर राखियां खरीदने को उमड़ी महिलाओं की भीड़

नैनीताल। शुक्रवार को रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए नगर के तल्लीताल व मल्लीताल बाजार में राखी खरीदने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। यहां के बाजारों में दर्जनों दुकानें राखी की लगी हुई हैं। इसके अलावा विभिन्न महिला समूह द्वारा भी राखियां बनकर बाजार में बेची जा रही हैं। महिला समूह द्वारा बनाई गई राखियों को लोग जायदा पसंद कर रहे हैं। महिलाओं द्वारा रुद्राक्ष, मोती, ऐपण , रेशम व ऊन वाली राखियों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रक्षा बंधन पर नगर के श्री मां नयना देवी मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर में सुबह सामूहिक रूप से विधि विधान के साथ जनेऊ धारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मंदिर के सभी पुजारी सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करेंगे।