नैनीताल ग्रामीण मंडल के अंतर्गत मंगलवार को कैंप ब्रुकहिल घटगढ़ में ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

नैनीताल । नैनीताल ग्रामीण मंडल के अंतर्गत मंगलवार को कैंप ब्रुकहिल घटगढ़ में ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र उप्रेती ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर और अधिक सुदृढ़ करना, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा शक्ति केंद्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना था।
बैठक के मुख्य बिंदु और गरिमामयी उपस्थिति इस प्रकार रही:
मुख्य वक्ता: जिला उपाध्यक्ष श्रीमान प्रताप बोहरा इन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ की विस्तार से जानकारी दी तथा शक्ति केंद्रों को डिजिटल करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया।
विशिष्ट अतिथि: दर्जा राज्य मंत्री श्रीमान दिनेश आर्या
मंडल प्रभारी आनन्द सिंह बिष्ट।
अन्य विशिष्ट उपस्थिति: जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीमान गणेश शाह जी एवं भुवन आर्य । अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति:
बैठक में नन्दन सिंह बिष्ट (उपाध्यक्ष), हेमचन्द्र बहुखण्डी (उपाध्यक्ष), योगेश सिंह बिष्ट (मंडल महामंत्री किसान मोर्चा), मुकेश मेहरा (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), हेमंत कनवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,विक्रम कनवाल, हरीश चन्द्र पन्त (उपाध्यक्ष), दीपक कनवाल (बूथ उपाध्यक्ष), सुंदर बिष्ट (मंडल आईटी संयोजक), चन्दन सिंह कनवाल (बूथ अध्यक्ष मंगोली), आनन्द सिंह मेहरा (बूथ अध्यक्ष ताड़ीखेत), हीरा सिंह अधिकारी (बूथ अध्यक्ष नलनी बूथ), पूरन सिंह (पाण्डे गाँव), हरीश पन्त (उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक), महेन्द्र सिंह मेहरा (ग्राम सभा – गहलना), लाल सिंह बिष्ट (जिला मंत्री किसान मोर्चा), पंकज सिंह कोटलिया (फागुनियाखेत), महिन्द्र सिंह अधिकारी (नलनी), केशव दत्त पन्त (बूथ अध्यक्ष थापला), और प्रकाश सिंह जीना (बूथ अध्यक्ष रोखर), हरीश गाडिया (बूथ अध्यक्ष), इंद्रा मेहरा (बूथ अध्यक्ष)सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस वैचारिक बैठक में सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आगामी संगठनात्मक दायित्वों को पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ निभाने का आह्वान किया।