ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बी.डी. पांडे अस्पताल में मरीजों को फल वितरित

नैनीताल l पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1501वें यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद-ए-मिलादुन्नबी कमेटी की जानिब से सेवा कार्य का आयोजन किया गया।कमेटी के सदस्यों ने मल्लीताल स्थित बी.डी. पांडेय जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। कमेटी ने सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष समीर अली, उपाध्यक्ष कासिम, महासचिव नाजिम बक्श, सचिव रशीद अहमद, कोषाध्यक्ष मोहम्मद साबिर सहित अतीक हुसैन, मोहम्मद नसीम, अब्दुल अजीज उल हसन, शाहिद वारसी, रईस वारसी, अब्दुल वासित, आरिफ हुसैन, इल्यास अहमद, सऊद बक्श, अनस, नवाब हुसैन, शादाब हुसैन, आफताब अहमद, मोईन अहमद गुड्डा, समीर अहमद मन्नू, सलमान हुसैन समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













