डॉ स्वामी एस चंद्रा ने बाल संस्कार केन्द्र का निरीक्षण किया।
देहरादून। गुरुवार को मानस मंदिर, बकरालवाला स्थित वीर सावरकर बाल संस्कार केन्द्र में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए राखियां तैयार किए, रक्षा बंधन के पूर्व केंद्र में बच्चों को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
नगर सेवा प्रमुख, केशव नगर (आरएसएस)- डॉ स्वामी एस. चंद्रा (संस्थापक अध्यक्ष, शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति), ने उपस्थित सभी बच्चों को लेखन सामग्री एवं खाद्य पदार्थ वितरण किया।
डॉ स्वामी ने बताया कि केन्द्र में बच्चों को संस्कारित करने हेतु विभिन्न प्रकार के मंत्र भी सिखाए जाते हैं, केन्द्र की शिक्षिका कुमारी निशा के निर्देशन में 20 बच्चों ने राखियां तैयार करके स्वयं के प्रयोग करने की बात कही।
डॉ स्वामी ने बाल संस्कार केन्द्र के साथ ही भगिनी निवेदिता सिलाई केन्द्र का भी निरीक्षण किया। महिलाओं ने श्रीमती रिंकी देवी के सानिध्य में मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने गायत्री मंत्र, भोजन मंत्र, प्रातः कालीन मंत्र का वाचन किया। सिलाई केन्द्र में काफी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बच्चों की तैयारी बड़े जोश के साथ ही रही है। निरीक्षण में 12-13 महिलाएं उपस्थित रही।












