शिर्डी साईं मंदिर का 26वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

नैनीताल। नगर के शेरवानी होटल के निकट स्थित शिरडी साईं मंदिर का 26वा स्थापना दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया। गुरुवार को मंदिर के पुजारी दीपेंद्र चंद्र जोशी, भास्कर मलकानी व मनोज पौंडीवाल ने विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये। इस मौके पर प्रातः 7 बजे काकड़ आरती, 8 बजे हवन पूजन, 10 बजे महाभिषेक तथा 12 बजे मध्यान्ह आरती होगी जबकि 12:30 बजे से श्री सत्यनारायण व्रत कथा तथा 1 बजे से मंदिर में भंडारा एवं साईं प्रसाद वितरण किया जिसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने भंडारे में प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर भारतीय शाहिद सैनिक के विद्यार्थियों ने भजन व सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की। दोपहर 2 बजे से साईं भजन एवं कीर्तन तथा 5:30 बजे से धूप आरती व रात्रि 8 बजे से शेज करती की गई। इस मौके पर मंदिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोड़ा, नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, सभासद लता दफेटी, मीनू भुधलाकोटी, भगवद रावत, हम चंद्र जोशी, हेमा तिवारी, सुरेश तिवारी, भूपेंद्र दर्मवाल, मधु दर्मवाल, लक्ष्मण रावत, संजय, किरण परेदा, आदि मौजूद थे।