अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकासखण्ड के स्कूलों का निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया

हल्द्वानी । अगस्त अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकासखण्ड के स्कूलों का निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। राजकीय इंटर कालेज लामाचौड़ में अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की । प्रधानाचार्य को विधालय में अपेक्षित सुधार के लिए एक माह की मोहलत दी गयी है। अपर निदेशक ने कहा प्रधानाचार्य सहित पांच शिक्षकों के एसआईआर ड्यूटी में चलते पठन-पाठन कार्य प्रभावित हुआ है। जबकि प्रधानाचार्य 20 जून से अनवरत रूप से उक्त कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा विधालय में शिक्षण गतिविधियों के अलावा अन्य व्यवस्थाएं ठीक किए जाने की आवश्यकता है। निरीक्षण तिथि को प्रधानाचार्य का प्रभार देख रहे योगेश चन्द्र जोशी को विधालय के शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधारों के प्रति सजग रहने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा एक माह उपरांत विधालय का विस्तृत मुआयना किया जायेगा। ए डी ने राइका कठघरिया में कक्षाओं में जाकर स्कूली बच्चों से संवाद स्थापित किया। बच्चों ने सन्तोषजनक उत्तर दिये। विधालय में पठन-पाठन के अलावा अन्य व्यवस्थाएं सही पायी गई। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज807वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad