ज्योलिकोट व उसके आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी से डायरिया, पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों का छोटे बच्चों को भी सामना करना पड़ रहा है

नैनीताल । ज्योलिकोट व उसके आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी से डायरिया, पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों का छोटे बच्चों को भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले 6 या 7 दिनों से लगातार 60 से 65 लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं व कई छोटे बच्चों को आईसीयू तक एडमिट करना पड़ा है। इसी क्रम में पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
जिला अधिकारी द्वारा तुरंत ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए,जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को गम्भीरतापूर्वक आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। जिला अधिकारी महोदय का उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्त क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ज्योलीकोट-खुर्पाताल राजेंद्र सिंह कोटलिया, ग्राम प्रधान ज्योलिकोट नवल कुमार ,उप प्रधान मनोज बरगली, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज चनियाल, सूरज पांडे , नितिन कुमार, प्रशांत कुमार, हरीश पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विषय: कैंची धाम जाम समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर प्रधान संगठन नाराज
Ad Ad