काठगोदाम से हैड़ाखान किमी 3 मै क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का होगा पुनरनिर्माण – 36 करोड़ स्वीकृत- मंत्री कैड़ा

नैनीताल । कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के अंतर्गत 200 से अधिक गाँव को जोड़ने वाला काठगोदाम से हैड़ाखान- खनश्यू मोटर मार्ग जो किमी 3 मै पूर्व मै क्षतिग्रस्त हो गया था जिस कारण ग्रामीणों को अवागमन मै बरसात के समय काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता की समस्या को देखते हुऐ मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षतिगस्त मोटर मार्ग का पुनरनिर्माण करने की मांग की थी मंत्री कैड़ा की मांग पर मुख्य्मंत्री ने काठगोदाम से हैड़ाखान मोटर मार्ग जो किमी 3 मै क्षतिग्रस्त है उसका पुनरनिर्माण करने हेतु मुख्य्मंत्री घोषणा मै सम्मलित कर दिया था ! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का पुनरनिर्माण कार्य के लिए 36 करोड़ स्वीकृत करा दिया है! जिसका शासनादेश जारी हो गया है! जिसके बाद टैण्डर प्रकिया शुरू कर दी है मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का पुनरनिर्माण कार्य सुरु किया जायेगा!भीमताल विधानसभा के लगभग 200 गाँव सहित चम्पावत तक के लोगो की समस्याओं का समाधान हो जायेगा! मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया!