देहरादून के दीनदयाल सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन के पांच दिवसीय शिविर के चौथे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l मंगलवार को डी.ए.वी (पी.जी) कॉलेज, देहरादून के दीनदयाल सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन के पांच दिवसीय शिविर के चौथे दिन भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर्स, रोवर्स को प्रशिक्षित करने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड के प्रदेश सचिव रविंद्र मोहन काला (घटना नियंत्रण अधिकारी, नागरिक सुरक्षा संगठन दक्षिण प्रभाग) ने प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत प्रयोगात्मक रूप से सीपीआर देना रोवर, रेंजर को सिखाया साथ ही उन्होंने नागरिक सेवा संगठन के अंतर्गत कौन-कौन से कार्य हम कर सकते हैं। किन-किन परिस्थितियो आपदाओं भूस्खलन, भूकंप, आग लगना तथा अचानक होने वाली किसी बीमारी से किस प्रकार अपना व दूसरों का बचाव कर सकते हैं, इस पर बहुत ही अच्छी जानकारियां रेंजर, रोवर को प्रदान की।
पोस्ट संख्या 5 के पोस्ट वार्डन महेश चंद्र गुप्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे। भारत स्काउट एंड गाइड की रेंजर लीडर डॉ. निशा वालिया ने प्रदेश सचिव भारत स्काउट एवं गाइड रविंद्र मोहन काला का स्वागत किया तथा उन्होंने अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।
यूनिट लीडर प्रियंका महर ने प्रदेश सचिव का सम्मान किया। कैंप का संचालन रेंजर पायल ने किया। नागरिक सुरक्षा संगठन के कैंप में प्रतिभाग करने वाले सर्वेश कुमार, अवधेश त्रिपाठी, प्रियंका महर, प्रज्ञा मिश्रा, मनीषा, अफरोजा, वैष्णवी, मनीषा, पायल, किरण, मेघा, अभिषेक, असलम, कन्हैया, रोहित, विजय, सूरज, अमिता चौहान, निहारिका तथा एनसीसी की कैडेट उपस्थित रही।












