सोमवार को राज्य सूचना आयुक्त ने नगर पालिका में निरीक्षण किया

नैनीताल। सोमवार को राज्य सूचना आयुक्त ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सही दस्तावेजीकरण नहीं होने पर राज्य सूचना आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की।

सोमवार को राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालिका में सूचना का अधिकार के तहत दी जाने वाली सूचनाओं पर पालिका अधिकारियों से जानकारी मांगी । साथ ही पालिका के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पालिका अधिकारी सूचना आयुक्त को पालिका का संपत्ति रजिस्टर नहीं दिखा सके। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं कई दस्तावेज भी सही नहीं मिले। उन्होंने दस्तावेजीकरण दुरुस्त कर इस के साथ संपत्ति रजिस्टर बनाने व सूचना का अधिकार के तहत मांगी जा रही सूचनाओं और संबंधित जानकारी का ब्यौरा रखने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए।