नैना देवी मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर होगा नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत
नैनीताल l श्री माँ नयना देवी मंदिर के 140 वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत का भी आयोजन किया जायेगा। स्थापना दिवस इस बार 29 मई को होने जा रहा है। श्रीमद देवी भागवत 21 मई से प्रारम्भ हो जायेगा और स्थापना दिवस के आयोजनों के साथ ही 29 मई को इसका समापन होगा। हल्द्वानी के विद्वान और लोकप्रिय कथावाचक भुवन चन्द्र त्रिपाठी व्यास गद्दी पर विराजमान होंगे।
स्थापना दिवस के अन्य कार्यक्रम यथा कुल पूजा, हवन, सुन्दर कांड, भंडारा और संगीत संध्या आदि विगत वर्षों की भाँति ही होंगे। देवी भागवत की कथा के बाद हर शाम भी प्रसाद वितरण होगा। नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगर की सरदार रूप जनता से देवी भागवत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है l












