सोमवार को सरोवर नगरी में हुई मूसलाधार बारिश

नैनीताल l सोमवार को सरोवर नगरी में मूसलाधार वर्षा होने से नगर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया नगर में 4 घंटे तक जमकर मूसलाधार बारिश हुई जिससे यहां पहुंचे सैलानियों को भारी मुसीबत उठानी पड़ी नगर में सुबह से बादल छाए हुए थे साथ ही हल्की धूप भी खिली हुई थी लेकिन दोपहर 12:00 बजे बाद अचानक मूसलाधार बारिश हुई जो 3:00 बजे तक जारी रही इस दौरान सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा स्कूली बच्चों को भी भीगते हुए घरों को जाना पड़ा नैनी झील में गिरने वाले नालों से पानी के साथ-साथ भारी मात्रा में कूड़ा भी नालों द्वारा आ रहा था l झील मैं भारी मात्रा में कूड़ा आ गया 4 घंटे में कुल 50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई तेज बारिश से मेट्रोपोल क्षेत्र में पेड़ भी टूट कर एक मकान के ऊपर गिर गया जिससे मकान हल्का क्षतिग्रस्त भी हो गया l 4 घंटे तक हुई बारिश ने नैनी झील का जलस्तर मैं भी बढ़ोतरी हुई इधर वोट चालकों ने बारिश के बाद झील में आए कूड़े को साफ किया इस दौरान नाव चालकों ने नैनी झील मैं बारिश के दौरान आए कूड़े को बाहर निकाला तथा नगरपालिका के वाहनों में भरवाया l