ट्रेड लाइसेंस शुल्क और दुकानों का किराया बढ़ाने के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, पालिका के अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नैनीताल l उद्योग व्यापार मंडल मल्लीताल ने गुरुवार को श्री राम सेवक सभा भवन में एक बैठक की l बैठक में व्यापारियों ने पालिका द्वारा दुकानों का किराया वृद्धि का जमकर विरोध किया व्यापारियों ने मल्लीताल से नगर पालिका तक नारेबाजी करते हुए एक जुलूस भी निकाला जुलूस के दौरान व्यापारियों ने जमकर पालिका के खिलाफ नारेबाजी भी की उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पालिका ने दुकानों का किराया बढ़ाया तो उसका व्यापारी पुरजोर विरोध करेंगे तथा इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी व्यापारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह 1 अप्रैल से 2 घंटे के लिए मल्लीताल बाजार को बंद रखेंगे व्यापारियों ने एक ज्ञापन पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को सौंपा l पालिका की ओर से शहर में 129 ट्रेडों में लाइसेंस शुल्क लगाने और दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी की जा रही है l व्यापारी पालिका के इन प्रस्तावों के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस और दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने चेताया कि यदि पालिका ने मनमानी की तो एक अप्रैल से प्रतिष्ठानों को दो घंटे बंद रखा जाएगा। व्यापारियों ने मल्लीताल श्रीराम सेवक सभा में आम बैठक की। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में व्यापारी बाजार से जुलूस निकालते हुए पालिका कार्यालय पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने कहा कि उन पर जबरदस्ती की व्यवस्था थोपी जा रही है। यह पालिका की मनमानी है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारियों के ऊपर ट्रेड लाइसेंस शुल्क और किराए में बढ़ोतरी का भार डाला जा रहा है। जोकि पालिका की तानाशाही है। किसी भी प्रस्ताव को लागू करवाने से पूर्व अनापत्ति लेनी जरूरी होती है। मगर पालिका ने ट्रेड लाइसेंस के संबंध में कोई अनापत्ति नहीं ली। वहीं दुकानों के किराये में हर पांच वर्षों में अधिकतम 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान है। मगर पालिका पूर्व के नियमों को ही दरकिनार कर व्यापारियों पर भारी थोप रही है। उन्होंने ईओ आलोक उनियाल को ज्ञापन देते हुए चेताया कि यदि तत्काल पालिका के इन प्रस्तावों को वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही एक अप्रैल से रोजाना दो घंटे के लिए दुकानें बंद रखी जाएंगी। ईधर मामले में ईओ ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस मामले में पूर्व में आपत्तियां मांग कर उनका निस्तारण किया जा चुका है। दुकाने पालिका की संपत्ति है, जिसकी किरायेदारी निर्धारित करने का पालिका को पूरा अधिकार है। विरोध प्रदर्शन में मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, रईस खान, जीत सिंह आनंद, विक्की वर्मा, मोहन नेगी, रुचिर साह, हिमांशु जोशी, परीक्षित साह, सिद्धार्थ सोनू बिष्ट अनिल ठाकुर राजेंद्र व्यास












