नैनीताल पालिका का लेक ब्रिज टेंडर निरस्त


नैनीताल l नगर पालिका की ओर से आयोजित लेक ब्रिज चुंगी के टेंडर खोले गए। ठेके के लिए मिले तीन में से दो आवेदन तकनीकी बिट की शर्तो को पूरा नहीं कर सके, जिससे फिलहाल टेंडर निरस्त हो गया। अब पालिका ने नये सिरे से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर पालिका की ओर से बीते दिनों लेक ब्रिज चुंगी की निविदा आमंत्रित की गई थी। टेंडर प्रक्रिया में पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी उप जिलाधिकारी राहुल शाह पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल पूजा चंद्रा डीएस मेहरा आदि मौजूद थे l इधर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है इसमें कोई भी अनियमितता नहीं हुई है l टेक्निकल बिट की पात्रता पूरी नहीं करने के कारण टेंडर निरस्त हुआ है, न कि पालिका की अनियमितता के कारण। जो लोग अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरीके से निराधार है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का अंतिम अवसर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad