नगर के निकटवर्ती वाटरफॉल के पास सड़क के खराब होने से रोजाना लगा रहता है जाम, आने जाने वाले राहगीरों को हो रही है परेशानी

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती पर्यटक स्थल वाटरफॉल के पास सड़क के खराब होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l वाटरफॉल के पास पिछले काफी लंबे समय से आधी सड़क पूरी तरीके से खराब हो चुकी है जबकि आदि सड़क में हर वक्त वाहन खड़े रहते हैं जिससे वहां से जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है वहां पर पर्यटक वाहनों के खड़े रहने से हर वक्त जाम लगा रहता है इतना ही नहीं नैनीताल कर्मचारियों को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है l बरसात के वक्त सड़क में पानी भी जमा हो जाता है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है यदि शीघ्र ही सड़क का काम पूरा नहीं हुआ तो यहां कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाटरफॉल देखने के लिए आते हैं l आसपास के व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क को शीघ्र ठीक करने की मांग की है l












