सरोवर नगरी में फिर ओलावृष्टि व बारिश शुरू

नैनीताल l सरोवर नगरी में एक बार फिर मूसलाधार बारिश से नगर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है शुक्रवार को भी नगर में 3 घंटे जमकर बारिश हुई थी शनिवार की दोपहर में फिर से एक बार नगर में फिर बारिश तथा ओलावृष्टि शुरू हो गई जिससे यहां पहुंचे सैलानियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी वीकेंड के चलते नगर में सैलानियों की काफी अधिक भीड़ थी लेकिन बारिश होने से पर्यटकों को निराशा हाथ लगी लगातार तीन दिन से बारिश होने से नैनी झील का जलस्तर भी बढ़ने लग गया है वही नालों से झील में गंदगी लगातार जा रही है l दोपहर में हुई बारिश के बाद स्कूल से आने वाले बच्चों को भी फजीहत उठानी पड़ी l वही नगर में लगातार जाम लगने से पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है पिछले कई दिनों से नगर में रोजाना जाम लग रहा है बारिश के बाद नगर में घंटों जाम लगने से परेशानी उठानी पड़ रही है पर्यटक वाहनों से नगर के सभी पार्किंग भी पर चल रही है l वही गरमपानी बेतालघाट मुक्तेश्वर रामगढ़ धारी ओखल कांडा नथुआ खान हरसला श्यामखेत आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसल फल वह सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है जगह-जगह पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है ओलावृष्टि होने से किसानों की 70 फ़ीसदी फसल बर्बाद हो गई है वहीं किसानों ने जिला प्रशासन व सरकार से नुकसान की मुआवजे की मांग की है l