नैनीताल में पंत पार्क में गंदगी फैलाने पर नगर पालिका ने दो फड़ कारोबारियों के दो दो हजार के काटे चालान


नैनीताल। नगर में गंदगी फैलाने वालों को लेकर नगर पालिका सख्त हो गई है। जिसके चलते पालिका गंदगी फैलाने पर लोगों के खिलाफ चलानी कारवाई की है। आपको बतादें कि नगर में गंदगी न फैलाने को लेकर नगर पालिका लगातार लोगों को निर्देशित करते आ रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पालिका कर्मी लगातार मुनादी करते भी नजर आते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे।मल्लीताल और मालरोड में फड़ लगाने रोजाना गंदगी फैला रहे हैं जिसके चलते नगर की छवि खराब हो रही है। सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार व कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है जिसमें गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चला दिया है। जिसके चलते बीते दो दिनों में अब तक पालिका ने 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कारवाई कर दी है। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गंदगी करने वालों के खिलाफ लगातार कारवाई की जाएगी। वहीं गंदगी फैलाने पर सोमवार को भी पंतपार्क में दो फड कारोबारियों पर नगर पालिका ने 22 हजार के चालान काटे।