बिड़ला रोड में बने गड्ढों के चलते सड़क में पलटी कार, लगा जाम

नैनीताल। बिड़ला रोड में गड्ढों से बचने के चलते मंगलवार को एक कार सड़क पर ही पलट गई। कार पलट देख राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि किसी भी कार सवार को चोट नहीं आई। कार के सड़क में पलटने से लंबा जाम लग गया l
जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक वाहन से बरिश के दौरान बिड़ला की ओर जा रहा था। सड़क में गड्ढे होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क में ही पलट गई। इस दौरान राहगीरों ने कार में सवार युवकों को कार से बाहर निकाला। युवकों ने कार से बाहर निकलकर कार सीधी की और बिड़ला की ओर को चले गए। गनीमत रही कि कार सवारों को चोअ नहीं आई। इधर एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पुलिस को वाहन पलटने की सूचना नहीं मिली है। वाहन के सड़क में पलट आने से इस मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया l












