बुधवार को नगर के ऑल सेंट्स कॉलेज में फूल देई पर्व मनाया गया

नैनीताल l नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक् संस्थान ऑल सेंट्स कॉलेज मे चैत्र माह के आगमन पर, बसंत ऋतु के स्वागत करने के लिए पूरे उत्तराखंड मे मनाया जाने वाले लोक पर्व फूल देई की धूम रही।
हर वर्ष की तरह इस बार भी ऑल सेंट्स कॉलेज मे कक्षा 1 से 5 तक की नन्ही छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूल अर्पित कर देहरी पूजी
व ‘फूल देई छम्मा देई’ का गीत गाकर विद्यालय को गुंजित किया। इस प्रकार इन नन्ही बालिकाओं ने विद्यालय व इसमे पढ़ने वाले समस्त बच्चों की सफलता व समृद्धि की प्रार्थना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ साथ तोहफे भी दिये।
इस तरह इस लोक त्यौहार को मनाये जाने के साथ साथ बच्चों को इसके बारे मे जानकारी भी दी गयी और इस पर्व के महत्व को समझाते हुए अपनी
संस्कृति से जुड़े रहने का और इसका आदर करने का संदेश भी दिया गया।











