देहरादून में नागरिक सुरक्षा संगठन के पांच दिवसीय शिविर का समापन

नैनीताल l बुधवार को डी.ए.वी (पी.जी) कॉलेज देहरादून में नागरिक सुरक्षा संगठन के पांच दिवसीय शिविर के समापन दिवस पर भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर्स,रोवर्स को प्रशिक्षित करने के लिए सतीश अग्रवाल( मुख्य वार्डन) नागरिक सुरक्षा संगठन ने प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत रोवर, रेंजर को विभिन्न गतिविधियों को सिखाया साथ ही साथ उन्होंने सांसों के साथ किस प्रकार जीना है इसको प्रयोगात्मक रूप से सिखाया।सभी रेंजर,रोवर को उन्होंने 5 मिनट तक आंखें बंद करके ध्यान की मुद्रा में अपनी सांसों के साथ जीवन जीने की कला सिखायी। नागरिक सेवा संगठन के अंतर्गत कौन-कौन से कार्य हम करें इस पर बहुत ही उपयोगी जानकारियां रेंजर, रोवर को प्रदान की। इस अवसर पर डी.ए.वी (पी.जी) कॉलेज के प्राचार्य
डॉ के .आर. जैन ने श्री सतीश अग्रवाल का स्वागत करते हुए कैंप के समापन की सफलता पर सभी को शुभकामनाएं दी।
भारत स्काउट एंड गाइड की रेंजर लीडर डॉ निशा वालिया, प्रोफेसर राखी उपाध्याय (पोस्ट वार्डन) पोस्ट संख्या 11, मुख्य नियंता श्री मनमोहन सिंह जस्सल, प्रोफेसर सविता भट्ट संस्कृत विभागाध्यक्षा उपस्थित रहे। यूनिट लीडर प्रियंका महर तथा अभिषेक नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया। कैंप का संचालन रेंजर पायल ने किया। इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर, रोवर ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नागरिक सुरक्षा संगठन के कैंप में प्रतिभाग करने वाले सर्वेश कुमार,अवधेश त्रिपाठी, प्रियंका महर, प्रज्ञा मिश्रा, मनीषा, अफरोजा ,वैष्णवी, मनीषा, पायल, किरण, मेघा, अभिषेक, असलम, कन्हैया, रोहित, विजय, सूरज, अमिता चौहान, शिवानी तथा एनसीसी की कैडेट उपस्थित रही।












