पंतपार्क में भिड़े फड़ कारोबारी, पर्यटकों में भगदड़, पुलिसे ने की कारवाई
नैनीताल। मल्लीताप पंत पार्क में फड़ कारोबारियों के बीच मारपीट अब आम बात हो गई। पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं होने के चलते आए दिन यहां कारोबारियों के बीच हंगामा होता है। इधर मंगलवार देर शाम को भी पंत पार्क में फड़ कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो गाली गलौच के साथ फड़ कारोबारियों के बीच माारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पंतपार्क में चहलकदमी करते पर्यटकों के बीच भगदड़ मच गई। जब चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों को मारपीट की जानकारी मिली तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बामुश्क्लि मारपीट को रोक कर मामले को शांत किया और मारपीट करने वाले कारोबारियों को कोतवाली ले गए। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मारपीट करने पर मल्लीताल निवासी फड़ कारोबारी धर्मेंद्र के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया है।












