फागोत्सव मैं हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

नैनीताल l 27 फागोत्सव जिससे श्री रामसेवक सभा द्वारा 27 फरवरी से 8 मार्च 2023 तक आयोजित किया इसमें कुरमांचल बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का निर्णय थ्रीष कपूर ,उमेश गोगना ,मुकेश श्रीवास्तव ने किया । ऑनलाइन कार्यक्रम का मूल्यांकन संयोजक हिमांशु जोशी ने किया । 24प्रतिभागियों के 96फोटो प्रदर्शित हुई जिसमें होली के विभिन्य कार्यक्रम शामिल रहे तीनों निर्णायक अंतराष्ट्रीय स्तर के है । कार्यक्रम में सभी निर्णायक का स्वागत किया गया ।विजेताओं को 22मार्च को नवसंवत्सर के कार्यक्रम में सभा भवन में सम्मानित किया जाएगा ।प्रथम पुरुस्कार 7500रुपया अदिति खुराना द्वितीय 5000 सुरेश कांडपाल तृतीय 3500 प्रो ललित तिवारी तथा चार सांत्वना 1000 के उदित साह ,सरिता त्रिपाठी ,दीप्ति बोरा ,प्रांजल साह है ।नवसंवत्सर का कार्यक्रम 22मार्च को अपरान्ह 2बजे होगा जिसमें आप सब आमंत्रित है ।