ऊर्जा निगम ने नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट की बिजली काटी सरोवर नगरी अंधेरे में डूबी

नैनीताल। नगर पालिका द्वारा उर्जा निगम का स्ट्रीट लाइट का बकाया बिल भुगतान नहीं किया जिसके बाद ऊर्जा निगम ने नगर के स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी है जिसके बाद पूरा शहर अंधेरे में डूब गया है जिससे यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम द्वारा पालिका को कई बार सूचित किया लेकिन फिर भी पालिका द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। ऊर्जा निगम का नगर पालिका पर 3 करोड़ 79 लाख 24 हजार का बिजली बिल भुगतान का बकाया है, कई बार निगम की ओर से पालिका को नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है। 20 मार्च को पालिका को अंतिम नोटिस दिया गया था। जिसमे कहां गया था, कि अगर पालिका ने भुगतान नहीं किया तो सारी स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए जाएंगे लेकिन फिर भी पालिका की ओर से कोई जवाब नहीं आया।रविवार को ऊर्जा निगम 17 नगर के स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए जिसके बाद पूरे नगर में अंधेरा छा गया है l ऊर्जा निगम द्वारा नगरपालिका की स्ट्रीट लाइट की बिजली काट देने के बाद पूरा शहर अंधेरे में डूब गया है जिससे यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है l












