हिमाचल से नैनीताल घूमने आए बुजुर्ग , परिवार से बिछड़ गए नैनीताल पुलिस ने रखा बुजुर्ग का घंटो खयाल बुजुर्ग ने दिया नैनीताल पुलिस को जुग जुग जियो का आशीर्वाद

नैनीताल। मामला कुछ इस प्रकार है हिमाचल से एक 80साल के बुजुर्ग जिनका नाम दयाल है अपनी फैमली के साथ नैनीताल घूमने आए थे,डाट चौराहे पे अंधेरा होने के बाद ठिठुरते हुए अकेले पाए गए जिस पर डाट में ड्यूटी में मौजूद कांस्टेबल चनीराम और चीता मोबाइल शिवराज राणा की नजर पड़ी,पूछने पर बुजुर्ग ने बताया हिमाचल से घूमने आए थे परिवार से बिछड़ गया हूं, तत्काल हमारे द्वारा बुजुर्ग को चौकी में ले जाया गया ,ठंड से बचाने के लिए हीटर जलाया गया,चाय पिलाई गई और तत्काल डीसीआर के माध्यम से सभी प्वाइंटों को बुजुर्ग के बारे में सूचना दी गई,काफी देर के बाद परिवार वाले अथक प्रयास के बाद मिले ,परिवार वालो को हमारे द्वारा हिदायत दी गई की बुजुर्ग का खयाल रखें दुबारा ऐसी गलती न होने पाए,और उनको उनकी कार में बैठा कर सकुशल विदा किया आगया…जाते जाते नैनीताल पुलिस को बुजुर्ग द्वारा ढेर सारा लंबी आयु का आशीर्वाद दिया गयाp












