टोल टैक्स को लेकर पर्यटक व टोल कर्मियों के बीच हुआ विवाद पुलिस ने समझाया मामला हुआ शांत

नैनीताल l नगर के तल्लीताल स्थित लेकब्रिज मैं टोल टैक्स देने को लेकर सैलानियों तथा टोल टैक्स कर्मचारियों के बीच विवाद होता है। जैसे ही पर्यटक अपने वाहन से तल्लीताल पहुंचता है तो वहां पर टोल टैक्स लिया जाता है लेकिन टोल के नाम पर कई पर्यटक मारपीट करने पर आमदा हो जाते हैं l रविवार को भी टोल कर्मियों ने जब पर्यटक से टोल टैक्स मांगा तो वह कर्मचारियों के साथ उलझने लग गया जब विवाद काफी बड़ा तो तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर तथा चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुंचे उन्होंने पर्यटकों को बताया कि यहां पर टोल देकर ही आप माल रोड में प्रवेश कर पाएंगे पुलिस के समझाने के बाद पर्यटक मान गए तथा उन्होंने कर्मचारियों को टोल दिया l जिसके बाद मामला शांत हुआ l