स्व0 इंद्रा हर्देयेश की 82वी जयंती पर भवाली में सफाई अभियान चलाया गया

नैनीताल l विकास की देवी उत्तराखंड की आयरन लेडी स्व0 इंद्रा हर्देयेश की 82वी जयंती पर भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर, उत्तर वाहिनी पवित् शिप्रा नदी के सफाई अभियान चला कर शुद्ध रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नन्दन सुयाल,पी सी सी , सदस्य खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्या,नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, पुष्पेश पांडे,एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, मोहन आजाद,,धनी दुमका,लोकेश जोशी,रमेश चन्द्र चम्पा देवी उषा आदि उपस्थित थे।












