बीती रात्रि नगर के शेरवानी होटल के निकट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदूआ

नैनीताल l सरोवर नगरी मैं इन दिनों आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार जंगली जानवर आ रहे हैं l बीती रात्रि नगर के मल्लीताल स्थित शेरवानी होटल के पास मेहरा जनरल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में तेंदूआ कैद हुआ। शाम होते ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार दिखाई देने लगे हैं l जिससे कई क्षेत्रों में लोग शाम होते ही घरों के अंदर ही रह जा रहे हैं l बीती रात्रि तेंदुआ के क्षेत्र में आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अब गुलदार लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं। क्षेत्र के निवासी तथा भाजपा नेता भूपेंद्र बिष्ट ने क्षेत्र के लोगों से कहा है कि सुबह और शाम के समय अकेले ना घूमे l गुलदार पूरे क्षेत्र में घूम रहा है कभी भी वह अटैक कर सकता l उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों का ध्यान रखें तथा उन्हें अकेला कतई नहीं छोड़े l पिछले दिनों राजकीय पॉलिटेक्निक नगर के स्नोव्यू तथा भवाली रोड में भी गुलदार दिखाई दिया l

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का अंतिम अवसर

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad