एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे पुरस्कृत

नैनीताल । डीएसए मैदान में खेली जा रही एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा l प्रतियोगिता पिछले दिनों से खेली जा रही थी तथा प्रतियोगिता का फाइनल मैच नहीं हुआ अब यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा l प्रतियोगिता की विजेता व उप विजेता टीमों को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत करेंगे l उन्होंने बताया पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार 19 मार्च को होगा l विधायक सरिता आर्या ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर में होने वाले जी 20 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को जा रहे हैं और कुछ समय के लिए वह नैनीताल आकर क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे l