चीता मोबाइल व हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने सैलानियों का गुम हुआ पर्स खोजबीन कर सैलानियों को सौंपा

नैनीताल l नागपुर महाराष्ट्र से यहां आए पर्यटको का माल रोड में पर्स कहीं गिर गया जिसकी सूचना पर्यटको ने चीता मोबाइल व हेड कांस्टेबल तल्लीताल के शिवराज सिंह राणा को दी जिसके बाद श्री राणा ने पर्स की खोजबीन शुरू कर दी उन्होंने पर्यटकों द्वारा बताएंगे जगहों पर पर्स की खोजबीन की कुछ देर बाद उन्हें पर्स मिल गया जिसके बाद उन्होंने सैलानियों को वापस लौटा दिया l सैलानियों ने चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल श्री राणा का आभार व्यक्त किया तथा यहां की पुलिस की जमकर तारीफ की l उन्होंने नगर की साफ सफाई की भी प्रशंसा की l












