नव संकल्प के साथ नववर्ष मनाये -विमलेश बंसल दर्शनाचार्य


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “नव पर नव स्वर दे” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया I यह करोना काल से 519 वाँ वेब नार था I

वैदिक विदुषी विमलेश बंसल ने कहा कि हे ईश्वर हमे नववर्ष पर नव स्वर दे यानी कि ऊर्जा शक्ति प्रदान कर जिससे हम अपना जीवन स्वस्थ व प्रसन्नचित
व्यतीत कर सके I उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत 2080 के स्वागतार्थ हम सब मिलकर के महर्षि दयानंद के सशक्त व समृद्ध भारत के पुन र्निर्माण हेतु ” हर घर डंडा घर घर झंडा ” अभियान से जुड़ अपनी अपनी बस्तियों के प्रत्येक गृह के शिखर को ओ३म ध्वज से सुशोभित करें और आर्य समाज स्थापना दिवस को भी नव संकल्प के साथ आर्ष साहित्य बांटते हुए धूमधाम से मनाएं तथा पूर्व संध्या पर प्रत्येक घर को दीप यज्ञ से आलोकित भी करें।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि विक्रमी सवंत हमारे गौरव व स्वाभिमान का प्रतीक है इसी दिन महर्षि दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना भी की थी I उन्होंने कहा कि हमे अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए और हर्ष उल्लास के साथ पर्व मनाया जाना चाहिए I यह पर्व हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं I
मुख्य अतिथि समाजसेवी मीनू चोपड़ा व अध्यक्ष ममता शर्मा ने भी नव वर्ष की शुभकामनायें दी I
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया I

यह भी पढ़ें 👉  जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12444 मामलों के निस्तारण के साथ रू0 30,33,93,475 की धनराशी पर समझौता

गायिका जनक अरोड़ा, कमला हंस, रजनी चुग, रजनी गर्ग, शोभा बत्रा, कुसुम भंडारी, प्रवीना ठक्कर, अनिता रेलन, रविन्द्र गुप्ता आदि के मधुर भजन हुए I

यह भी पढ़ें 👉  तृतीय भुवन चंद्र साह मेमोरियल इंटर स्कूल टी. टी टूर्नामेंट का शुभारंभ

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad