ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित किया

नैनीताल l ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट भीमताल ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में देहरादून लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस देश का भविष्य हैं युवाओं को अपना भविष्य तय करने के लिए एक लक्ष्य रखना होगा कि भविष्य में वे किस दिशा में व कहां जाएंगे ये उम्र का ऐसा पड़ाव है जहां से आप जो भी लक्ष्य निर्धारित करेंगे उस लक्ष्य को अवश्य ही छू लेंगे ईमानदारी और मेहनत से आप लोग कार्य करें नशे से दूर रहें तो निश्चित रूप से आप जीवन में सफल होंगे, साथ ही देहरादून से आए हुए छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी किया इसमें किस प्रकार से गरीबों को न्याय मिल सके इसका मंचन किया कार्यक्रम में डाo एनo सीo लोहानी कैंपस डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि डॉ हरीश सिंह बिष्ट को पुष्पगुच्छ देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया , कार्यकर्म में डाo प्रधान हेमा आर्या,विभागाध्यक्ष डाo शालिनी बहुगुणा डाo फरहा , नवीन क्वीरा, दुर्गा दत्त पलड़िया,संजय कुमार, राजेंद्र कोटलिया सहित यूनिवर्सिटी के छात्र व अध्यापक मौजूद रहे












