नगर पालिका मैं हो रहे अनियमितताओं को लेकर भाजपाइयों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
नगरपालिका के लेक ब्रिज चुंगी को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी धीरज सिंह गरब्याल से मिला और नगर पालिका नैनीताल की अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा l इसके तहत जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निविदा की शर्तों को निरीक्षण के लिए नगर पालिका कार्यालय भेजा l जिसमें भाजपा नेता अरविंद पड़ियार द्वारा अनियमितता के आरोप लगाए गए इसके तहत इन टेंडरों को निरस्त किया गया l उन्होंने कहा कि नगर पालिका की वित्तीय एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जाएगी जो शहर हित में होगी भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता के हितों की रक्षा के लिए पालिका के खिलाफ आंदोलनरत रहेगी शिष्टमंडल में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट अरविंद पड़ियार गोपाल रावत दया किशन उमेश भट्ट उमेश गढ़िया आदि शामिल थे l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











