बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार गिराया


नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक ने ओवरटेक करते समय टैक्सी बाईक सवार को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से सड़क में गिरकर टैक्सी बाइक चालक चोटिल हो गया। टैक्सी चालक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कारवाई की मांग की।
कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए सूखाताल निवासी दिलीप माथूर ने कहा कि वह सवारी को छोड़कर अपनी टैक्सी बाइक से चीना बाबा मंदिर ने नीचे की ओर को आ रहा था। तभी बीडी पांडे अस्पताल के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसको ओवरटेक किया और टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से वह अपनी टैक्सी बाइक समेत सड़क में जा गिरा। जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जब उसने बाइक सवार युवक से ठीक से चलने की बात कही तो वह अभद्रता में उतर आया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले में बाइक सवार युवक को कोतवाली बुलाया गया है।