स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक,200 कूड़ेदान किए वितरित।

नैनीताल। मंगलवार को विकास खंड भीमताल के ग्राम पंचायत देवीधुरा में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र रावत प्रमुख भीमताल हिमांशु पांडे ने स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया,और साथ ही ग्रामीणों को 200 कूड़ेदान वितरित किए । ग्रामीणों को जानकारी दी किस प्रकार गांव को स्वच्छ सुंदर बनाया जा सकता है।
आयोजित कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू राजपूत, आशा करकर्ता हेमा मेहरा, राजेंद्र कोटलिया, सोनू, विशाल, और ग्रामीण जन महिलाए उपस्थिति रहे।












