घर में डांट खाई तो फांसी के फंदे पर लटकी किशोरी हल्द्वानी रेफर


नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक किशोरी को घर में हल्की डांट पड़ी तो वह अपने कमरे में फंदे में लटक गई। परिजनों ने समय रहते किशोरी को देख लिया और उसको फंदे से उतार लिया।बेसुध किशोरी को परिजन बीडी पांडे अस्पताल ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने मंगलवार देर रात मां की डांट से गुस्से में आकर फांसी के फंदे पर लटक गई। परिजनों ने किशोरी को फंदे में लटका देखा तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोल किशीरी को फंदे से नीचे उतार लिया लेकिन तब तक किशोरी बेसुध हो गई थी। जिसके बाद आनन फानन में उसको बीडी पांडे अस्पताल ले आए।
अस्पताल में डॉ एमएस दुग्ताल ने किशोरी को प्राथमिक उपचार देकर रैफर कर दिया है। डॉ दुग्ताल ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर होने के चलते उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad