सभासद प्रेमा अधिकारी ने हंस फाउंडेशन की मदद से शारीरिक रुप से असहाय बालिका की मदद की

नैनीताल l सभासद प्रेमा अधिकारी द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर समाज के गरीब तबके के लोगों को सहायता की जाती है उन्हीं के प्रयासों से सोमवार को शारीरिक रूप से असहाय बालिका की मदद की गई उन्होंने हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी परमेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा शेरवुड कॉलेज के शारीरिक रूप से असहाय निर्बल और कमजोर 8 वर्षीय बालिका हर्षिता रिया पुत्र राजेश आर्य को व्हीलचेयर दी गई जिसमें सभासद प्रेमा अधिकारी और सभासद निर्मला चंद्रा शामिल थे l