मां की डांट से नाराज होकर बच्चा रुद्रपुर पहुंचा, चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने गायब बच्चे को ढूंढकर मां से मिलाया

नैनीताल l बीती शाम 7:00 बजे से नगर के तल्लीताल क्षेत्र से एक बच्चा मां की डांट से नाराज होकर घर से लापता हो गया l जिसके बाद उसकी मां ने उसकी खोजबीन शुरू की जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस से मदद मांगी गई जिसके बाद चिता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा द्वारा बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को तल्लीताल बाजार से टैक्सी स्टैंड की ओर जाते हुए देखा जिसके बाद उन्होंने हल्द्वानी मैं उसकी खोजबीन शुरू की पता चला कि बच्चा हल्द्वानी से रुद्रपुर अपनी मौसी के यहां चले गया है l जब चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने उसकी मां को यह जानकारी दी तो मां रोने लग गई और उन्होंने दूरभाष पर रुद्रपुर बच्चे से बातचीत की l बच्चे के रुद्रपुर होने पर मां ने राहत की सांस ली और चीता कांस्टेबल श्री राणा का आभार व्यक्त किया l