पुलिस लगी पर्यटन सीजन की तैयारियों में, चाक चौबन्ध रहेंगी सारी व्यवस्थाएं

नैनीताल। होली के बाद शनिवार व रविवार को सैलानियों की भीड़ देखने के बाद पुलिस आगामी पर्यटन सीजन के लिए तैयार हो चुकी है। जिसके लिए जल्द ही पुलिस नगर के पर्यटन कारोबारियों व स्टेक होल्डरों के साथ बैठक कर नई योजना पर चर्चा करेगी।

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि बीते दो दिनों नैनीताल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगाम दिनों पर्यटन सीजन में सैलानियों की अच्छी भीड़भाड़ रहेगी। जिसको देखते हुए जल्द ही नगर के पर्यटन कारोबारियों व स्टेक होल्डरों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बताया कि फिलहाल नगर के पार्किंग वाले होटलों की लिस्ट अपडेट की जा रही है। ता‌कि नगर में पा‌र्किंग के लिए जगह का अंदाजा लगाया जा सके। बताया कि बैठक के बाद ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा। ताकि शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहे और सैलानियों व पर्यटन कारोबारियों को भी कोई दिक्कत न आए। बताया कि ‌‌‌फिलहाल पर्यटकों की आवक देखते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूूटी लगाई है। बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान सारी व्यवस्थाएं चाक चौबन्ध रहेंगी।