माइक्रोवेव से पकाने के लाभ व हानि” विषय पर गोष्ठी संपन्न माइक्रोवेव ने महिलाओं की ज़िंदगी को आसान बना दिया है- प्रो. करुणा चांदना

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “माइक्रोवेव से पकाने के लाभ व हानि” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह कोरोना काल से 533 वाँ वेबिनार था।

मुख्य वक्ता प्रो. करुणा चांदना ने कहा कि माइक्रोवेव के काफ़ी लाभ है इससे समय की बचत होती है और गुणवत्ता भी कम नहीं होती।उन्होंने कहा कि माइक्रोवेव सभी रसोईयों में पाए जाने वाला महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है इसमें कोई शक नहीं कि इसने कामकाजी महिला की जिंदगी को अत्यंत आसान बना दिया है माइक्रोवेव में जब जब भोजन को पकाने के लिए रखते हैं तो इलेक्ट्रिसिटी माइक्रोवेव्स में बदल जाती है जिससे भोजन केअणु एक दूसरे से टकराने लगते हैं।अब उर्जा हीट में बदल जाती है,यही हीट खाने को पका देती है।माइक्रोवेव पर हुई शोध के अनुसार माइक्रोवेव की रेडिएशन हार्मफुल नहीं है क्योंकि यह लो फ्रिकवेंसी की होती है दूसरा यह सुरक्षित वेवलेंथ सीमा के अंदर होती हैं। जिससे सेल्स को तथा डीएनए को कोई नुकसान नहीं होता।इसके लाभ यह है कि माइक्रोवेव में खाना जल्दी बनता है इसलिए इससे समय की बचत होती है यह जगह भी कम घेरता है।माइक्रोवेव इकोनॉमिकल तथा एनर्जी बचाने वाला उपकरण है। WHO के अनुसार इसमें भोजन पकाने में खुशबू स्वाद तथा पौष्टिक तत्व बने रहते हैं जबकि दूसरी पारंपरिक विधियों में विटामिन सी पकाने में काफी हद तक नष्ट हो जाता है इसलिए हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए यह बहुत वरदान है और मजे की बात है कि इसमें आप पापड़, चिप्स,टिक्की आदि बहुत कम घी तेल में मिनटों में पका सकते हैं। खाना जल्दी पकने के कारण भोजन से होने वाले रोगों की संभावना कम हो जाती है जिससे आप विषाक्तता से बच जाते हैं। क्योंकि माइक्रोवेव में टाइमर लगे होने के कारण इसमें खाना ना तो कच्चा रहता है और ना ही जरूरत से ज्यादा पकता है दूसरा हिलाने का झंझट खत्म हो जाता है इतनी देर में ग्रहणी कोई अन्य काम कर सकती है तथा पकने पर उसमें से खाना बाहर निकाल सकती है। यह सफाई करने में भी आसान है तथा खाने को गर्म करना इसमें बहुत आसान है खास करके सर्दियों में जब लड्डू,पिन्नी,गुलाब जामुन,गाजर हलवे में घी जम जाता है तब यह उन्हें जल्दी से गर्म करके ग्रहणी का काम आसान कर देता है।इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इस के दरवाजे में मेटल शिल्ड तथा मेटल स्क्रीन लगी होती है,जिससे रेडिएशंस बाहर नहीं आ सकती।इसके लाभ के साथ हानियां भी जुड़ी हुई हैं माइक्रोवेव में खाना गरम करने के लिए सिर्फ आप चीनी कांच के बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं बाकी चमकते हुए बर्तन धातुएं तथा प्लास्टिक कंटेनर वर्जित है धातुओं में खाना पकाने से चिंगारी आने का डर होता है तथा प्लास्टिक में खाना बनाने से प्लास्टिक तथा भोजन के बीच में रसायनिक क्रियाएं शुरू हो जाती हैं जोकि स्वास्थ्य के लिए जोखिम का कारण बन सकती हैं।इसमें आप चपाती तथा डीप फ्राइंग कुकिंग नहीं कर सकते क्योंकि इसमें खाने को भूरा करने तथा खस्ता करने की क्षमता नहीं है, इसमें खाने को लंबे समय तक पकाने से खाने की आद्रता कम हो जाती है और समोसा,पकोड़ा आदि आप इसमें नहीं गर्म कर सकते क्योंकि वह सोगी हो जाते हैं।टाइम टू टाइम आप इसको चेक करते रहिए कि इसमें कोई खराबी तो नहीं आ गई या इसका दरवाजा पूरी तरह से बंद हो रहा है,बंद ना होने के कारण इससे रेडिएशन बाहर जाने का खतरा बढ़ जाता है।ध्यान रखें जब भी आप इसमें खाना गर्म करें खाने को पूरा मुंह तक ना भरे ऐसा करने से एक तो खाना कच्चा रहेगा और दूसरा खाने गिरने का छींटे पड़ने का खतरा बना रहेगा। हमको भोजन को बाहर निकालते हुए दस्तानों का अवश्य प्रयोग करना चाहिए नहीं तो गरम भाप हाथ को जला सकती है।कभी भी एयरटाइट ढक्कन वाले बर्तनों में खाना ना पकाएं ऐसा करने से बर्तन के अंदर भाप का प्रेशर बढ़ जाता है जिससे बर्तन के फटने का भय बना रहता है अंत में यही कहना चाहूंगी कि अगर माइक्रोवेव में कम समय में पकाया जाए तथा गरम करने के लिए प्रयोग किया जाए और सावधानियां बढ़ती जाए तो निश्चित रूप से यह बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण क्षेत्र न्याय पंचायत खुर्पाताल के घटगढ़ स्थित कैंप ब्रोखली में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई

मुख्य अतिथि अंजू खरबंदा व कुसुम भंडारी ने भी अपने विचार रखे।केंद्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन किया।राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जलजनित रोगों से निपटने को स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 13 सितम्बर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी

गायिका रमा वैद्य, विजय खुल्लर, ईश्वर देवी, कमला हंस, कृष्णा गांधी, रविन्द्र गुप्ता, चन्द्र कांता आर्य, जगदीश कपूर, उषा सूद आदि के मधुर भजन हुए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad