26 मार्च (रविवार) को प्रातः 11 बजे राजकीय इन्टर कालेज ल्वेशाल (नैनीताल) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा
नैनीताल l उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 मार्च (रविवार) को प्रातः 11 बजे राजकीय इन्टर कालेज ल्वेशाल (नैनीताल) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज तिवारी कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखण्ड मुख्य अतिथि होंगे।
जानकारी देते हुये सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमा परवीन ने बताया कि 26 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया जायेगा।












