दक्षिणी कुमाऊँ अंतर्गत समस्त प्रभागों व व्रत चुनाव संपन्न

नैनीताल : दक्षिणी कुमाऊँ अंतर्गत समस्त प्रभागों व व्रत का गुरुवार को अधिवेशन कराया गया। जिसमें वृत्त अध्यक्ष अतुल भगत और मंत्री दीपक बिष्ट को बनाया गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष प्रकाश आर्य व महिला उपाध्यक्ष ज्योति को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी ललित बोरा को सौंपी गई। भूमि वन संरक्षण वन प्रभाग का अध्यक्ष नंदा प्रसाद व उपाध्यक्ष जगदीश पांडे को बनाया गया । मंत्री अरविन्द कुमार और कोषाध्यक्ष मनीष पांडे को बनाया गया । इनके अलावा नैनीताल वन प्रभाग अध्यक्ष चंद्र शेखर पलड़िया, व उपाध्यक्ष नवल किशोर व मंत्री नितिन पांडे, व कोषाध्यक्ष नरेश भट्ट को बनाया गया। चुनाव समिति में चंद्र शेखर जोशी, अध्यक्ष सहायक वन बीट अधिकारी संघ व ललित मोहन पांडे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी थे। कार्यक्रम का संचालन नंदा प्रसाद द्वारा किया गया। चुनाव कार्यक्रम साथियों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए गए।










